![]() |
| जुनो द्वारा लिया गया पृथ्वी और चंद्रमा का चित्र |
सौर मंडल के सबसे बड़े गैस महाकाय ग्रह बृहस्पति की यात्रा पर निकले अंतरिक्ष यान जुनो(Juno)ने मुड़कर अपने घर पृथ्वी की ओर देखा और यह चित्र लिया। यह चित्र पृथ्वी और चंद्रमा का हैं। इस चित्र मे पृथ्वी का नीला रंग स्पष्ट है। जब यह चित्र लिया तब जुनो पृथ्वी से 60 लाख किमी दूरी पर था।
यह चित्र हमारी पृथ्वी की बाह्य अंतरिक्ष से दिखायी देनी वाली छवि दर्शाती है तथा यह छवि हमे इस अनंत, विशाल अंतरिक्ष मे हमारा किरदार तथा स्थान दिखाती है। हम अपना एक नगण्य लेकिन खूबसूरत चित्र देखते है।
यह चित्र हमे 1990 मे कार्ल सागन द्वारा वायेजर 1 द्वारा लिये गये पृथ्वी के चित्र को दिये गये नाम Pale Blue Dot(धूंधला नीला बिंदू) की याद दिलाता है।

No comments:
Post a Comment